डंडई :डंडई प्रखंड प्रखंड मुख्यालय के उत्तर कॉलोनी टोला से होकर लातदाग एवं करके को जोड़ने वाली मुख्य सड़क कीचड़ एवं दलदल में तब्दील हो गई है, लिहाजा इस सड़क से आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति से वंचित रह जा रहे हैं।
इधर मुहर्रम के अवसर पर अंबेडकर चौक के निकट स्थल पर अंबेडकर नौजवान जागृति मंच एवं ग्रामीणों के सहयोग से सफाई किया गया तथा लोगों को हिदायत दिया गया है कि आने वाला समय में गंदा नहीं होना चाहिए।
सफाई अभियान में अध्यक्ष संजय राम, मंदिश राम, उपेंद्र राम, विनोद राम, बीरबल सिंह, प्रमोद यादव आदि मौजूद थे।