whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27931862
Loading...


राज्यपाल ने गढ़वा के रमकंडा में ग्रामीणों के बीच किया परिसंपत्ति का वितरण और संवाद

location_on गढ़वा access_time 09-Jun-23, 04:40 PM visibility 666
Share



राज्यपाल ने गढ़वा के रमकंडा में ग्रामीणों के बीच किया परिसंपत्ति का वितरण और संवाद


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का गढ़वा जिला के रमकंडा प्रखंड में आगमन हुआ। दोपहर 12:00 बजे के करीब वह रमकंडा प्रखंड पहुंचे जहाँ जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा पारंपरिक गीत एवं नृत्य के साथ माननीय राज्यपाल महोदय का स्वागत किया गया एवं जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके पश्चात उन्होंने रमकंडा प्रखंड कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया। आज भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उन्होंने भगवान बिरसा के बलिदानों को याद कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गढ़वा जिला आगमन पर उपायुक्त शेखर जमुआर ने माननीय राज्यपाल महोदय को पुष्प गुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। माननीय राज्यपाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मंच से संबोधित करते हुए उपायुक्त ने माननीय राज्यपाल महोदय के गढ़वा जिला आगमन को लेकर आभार जताया। इस दौरान उपायुक्त ने माननीय राज्यपाल महोदय को गढ़वा जिला के क्षेत्रफल एवं भौगोलिक स्थिति की जानकारी से अवगत कराया, साथ हीं जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी दिया।* *उक्त मौके पर माननीय राज्यपाल, झारखंड, सीपी राधाकृष्णन द्वारा परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। उन्होंने जेएसएलपीएस, वन भूमि पट्टा, आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, सोना सोबरन धोती साड़ी एवं लूंगी वितरण योजना एवं आईसीडीएस आदि योजनाओं के कुल 70 लाभुकों/समूहों के बीच विभिन्न योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया, जिसमें स्वीकृति पत्र, चाबी वितरण, चेक, पूर्णता प्रमाण पत्र आदि सम्मिलित हैं।
मंच से ही लाभुकों के बीच सांकेतिक रूप से परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। जेएसएलपीएस से बसंती पन्ना, विनीता हंस, अंजुम खातून आदि को आरएफ योजना के तहत कुल 554 समूहों के बीच ₹8 लाख 49 हज़ार की राशि आवंटित करने की स्वीकृति दी गई, जबकि सीआईएफ योजना के तहत उषा मंजू तिर्की, कांति देवी, सरिता देवी, मनीषा देवी आदि को 530 समूहों के लिए 02 करोड़ 72 लाख 75 हज़ार रुo की राशि एवं सीसीएल योजना के तहत रानी देवी, गीता देवी, रीमा देवी आदि के बीच 478 समूहों के बीच 11 करोड़ 20 लाख रुo की राशि आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। जेएसएलपीएस से ही बुलबुल आजीविका सखी मंडल के दीदी रतनी मिंज एवं कमल आजीविका सखी मंडल की दीदी सूरजमनिया मिंज, बिराजपुर, रमकंडा को फूलो झानों आशीर्वाद योजना के तहत 25-25 हज़ार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
इसी प्रकार PVTG पाठशाला के तहत प्रकाश कोरवा, अर्चना कुमारी, संतोष कोरवा, निशा कुमारी एवं अंकित कोरवा आदि कुल 24 बच्चों को पाठशाला TLM किट वितरित किये गयें। माननीय राज्यपाल श्री कृष्ण द्वारा विभिन्न दावेदार भूमि वन पट्टा के लाभुकों के कुल 05 लाभुकों बीच वन पट्टा का भी वितरण किया गया। वन पट्टा प्राप्त करने वाले लाभुकों में अमरनाथ पन्ना, कमल टोप्पो, थॉमस खलखो, सकल कच्छप एवं उर्मिला पन्ना हैं। वहीं विभिन्न आवास योजना यथा- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत भी कुल 10 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं चाबी वितरण किया गया। पीएमजीवाई (ग्रामीण) के लाभुकों आशा देवी, सुरेंद्र कुमार, मीना देवी आदि लाभुकों के बीच चाबी वितरण जबकि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के लाभुक बसंती कुंवर, मनतोड़वा देवी, प्रमिला देवी, सोमारी देवी आदि के बीच स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
मनरेगा योजना अन्तर्गत बिरसा हरित आम बागवानी के तहत नीलम देवी, लीलावती देवी, चांदनी कुमारी, प्रमोद कुमार आदि को एवं बिरसा संवर्धन सिंचाई कूप निर्माण के तहत सनारती देवी, शीला देवी, मालती देवी आदि को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। बिरसा हरित आम बागवानी के तहत प्रत्येक लाभुकों के मध्य कुल प्राक्कलित राशि ₹419374 जबकि बिरसा संवर्धन सिंचाई कूप निर्माण के तहत प्रत्येक लाभुकों के लिए कुल प्राक्कलित राशि ₹395988 है। सामाजिक सुरक्षा के तहत शीला देवी, डीला देवी, ललिता देवी, कलोईया देवी एवं मुनरिया कुंवर के बीच राज्य विधवा पेंशन एवं मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति पत्र देते हुए लाभान्वित करने का कार्य किया गया। सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों को लाभान्वित करने का कार्य किया गया।
उक्त मौके पर सोना सोबरन धोती साड़ी एवं लूंगी वितरण योजना के तहत भी AAY एवं PH कार्डधारी के लाभुकों के बीच धोती साड़ी एवं लूंगी वितरित कर लाभान्वित किया गया, जिसमें सहबनिया देवी, संतरा देवी, पतिया देवी, सुंनरी कोराईन बिगनी देवी आदि कुल 05 लाभुकों के बीच वितरित किये गए।* *कार्यक्रम में उन्होंने आईसीडीएस के तहत भी लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया एवं गोदभराई जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अंतर्गत मानती कुमारी एवं शोभा कुमारी को कन्यादान योजना के तहत लाभान्वित किया गया जबकि अंजू कुमारी एवं उतिमा कुमारी के बीच सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत क्रमशः 5000 एवं ₹20000 की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। सुनीता देवी, रिंकी देवी एवं रीना देवी की गोदभराई रस्म पूरी की गई, जबकि रूपा कुमारी, आशीष कुमार, लक्ष्मी कुमारी, साजन कुमार के अन्नप्राशन के रस्म पूरे किए गयें।
वहीं अशोक सिंह एवं अमरनाथ पन्ना के बीच ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया।* *कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा मंच से संबोधित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया गया। उन्होंने गढ़वा जिला में कम वर्षा होने के कारण होने वाली समस्याओं के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए कई महत्वपूर्ण उदाहरण देते हुए कहा कि जब एक रास्ता बंद होता है तो दूसरा रास्ता खुलता है। इसलिए हमें निराश और हताश होने के बजाए मेहनत और लगन के साथ सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त पलामू एवं उपायुक्त गढ़वा के साथ इर्रिगेशन के विषय पर चर्चा हुई है एवं जिले में वॉटर रिचार्ज बेहतर हो इसे लेकर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने गढ़वा जिला के विकास को लेकर प्रमुख बातें करते हुए जिला की महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान बताया। उन्होंने शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को लेकर सभी से अपील किया कि अपने बच्चों को जरूर अच्छी शिक्षा दें। शिक्षा से हीं भविष्य को सुधारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा हेतु अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं। यदि हमारे राज्य के बच्चे विदेशों में भी जाकर शिक्षा लेने को इच्छुक है तो उन्हें राज्य द्वारा भी सहयोग किया जाएगा। हमें चिंता यह करनी चाहिए कि हम बच्चों को अच्छे से पढ़ाई एवं उन्हें गलत रास्ते पर जाने से रोके। हमारा देश काफी आगे बढ़ रहा है एवं हमारा राज्य भी आने वाले समय में देश एवं विश्व में एक अलग पहचान बनाएगा।
उन्होंने कृषि एवं उद्योग विभाग को आपस में मिलकर कार्य करने तो कहा जिससे समेकित विकास हो सके।* *माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया। आदिम जनजाति के दिनेश्वर कुरवा नामक स्थानीय नागरिक द्वारा आदिम जनजाति के विकास की समस्या माननीय राज्यपाल महोदय के समक्ष रखा गया। जिस पर माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा पीवीटीजी परिवारों के लिए अलग से स्कूल खोले जाने की जानकारी देते हुए उन्हें अच्छे से राशन, पेंशन समेत अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही आदिम जनजाति के लिए दिए जा रहे सुविधाओं से योग्य लाभुकों को जागरूक करने को कहा जिससे वह जागरूक होकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके।
माननीय राज्यपाल महोदय के अनुमति से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय द्वारा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।* *कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीआईजी पलामू, राज कुमार लकड़ा, उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी रंका राम नारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर आलोक कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी वन प्रमंडल शशि कुमार, उप निदेशक जन संपर्क विभाग, पलामू प्रमंडल आनंद समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य पदाधिकारी, लाभुक एवं स्थानीय जनता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play