मेराल : गढ़वा जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही मरने वालों की भी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इस बीच कोरोना संक्रमण के कारण डिप्रेशन से कई संक्रमितों ने आत्महत्या का प्रयास भी किया है। इसमें एक संक्रमित की शुक्रवार की रात रिम्स में मौत भी हो गई।
जबकि शनिवार की रात मेराल कोविड सेंटर में एक अन्य मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन समय पर लोगों को इसकी जानकारी मिल जाने के कारण उसे बचा लिया गया। आनन-फानन में उक्त मरीज को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां आज सुबह उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। उक्त युवक में संक्रमण नेगेटिव पाए जाने के बाद परिजन उसे लेकर वाराणसी इलाज के लिए चले गए हैं।