रमना (गढ़वा) : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगाए गए लाॅकडाउन के कारण बंद दुकानदारों का सब्र टूटने लगा है। प्रखंड मुख्यालय व आसपास के ग्रामीण इलाकों मे कपड़ा, जूता, सैलून, मिठाई, मोबाईल और ठेला खोमचा आदी लगाकर जीविकोपार्जन करने वाले दुकानदारों ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर को पत्र भेजकर सरकार से छूट देने का आग्रह किया है।
ग्रामीण अरुण कुमार गुप्ता, मुन्ना प्रसाद, बालजी प्रसाद, अली अंसारी, राजेंद्र प्रसाद सहित दर्जनो लोगों ने मंत्री को भेजे पत्र मे कहा है कि पांच महीना से लगातार दुकान बंद रहने के कारण घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। ऐसे मे सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के व्यवसाय चलाने वाले लोगों को छूट प्रदान करे।