भवनाथपुर :
अरसली उतरी पंचायत के मुखीया ईसरत जहां ने शुक्रवार को अपने आवास पर चुनाव के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जनता के साथ समीक्षा बैठक किया ।
कहा कि पंचायत की जनता मुझे जिस आसा विस्वास से अपने बहुमूल्य वोट से मुखिया चुना है उस विस्वास पर खरा उतरने का कार्य कर रही हूं । मैने चुनाव में जो जनता से चुनावी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पंचायत में घोषणा की थी उसका एक वर्षों में सरकार से मिले मद से पूरा करने का प्रयास किया है ।जो अधूरा है उसे क्रमवार बचे चार वर्षों में पूरा करूँगी ।बैठक में कई ग्रामीणों के द्वारा जमीन विवाद मामला ,पानी की समस्या कूप, पेंसन ,राशन कार्ड सहित मामला की समस्या से अवगत कराया जिसे मुखिया ने अविलम्ब पूरा कराने का अस्वाशन दिया ।
इस मौके पर नुसरत जहां ने ढाई दर्जन आदिम जनजाति ,विधवा व जरूरत मन्दो को अंगवस्त्र वितरण किया ।इस मौके पर तासवीन अंसारी ,पिंटू ,महफूजआलम ,मनोज सोनी ,बिनोद चन्द्रवँशी धर्मेंद्र यादव ,प्रयाग ठाकुर ,राजकुमार वियार ,नसीम अंसारी ,एनुल अंसारी ,राजेस्वर मिस्त्री ,संजय पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।