whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27225586
Loading...


चोरों का आतंक: सरेह टोला में रणविजय सिंह के घर से 20 लाख की संपत्ति में चोरों का लगा हाथ,पुलिस शुरू कर दी जांच

location_on बंशीधर नगर access_time 02-Jun-23, 06:34 PM visibility 663
Share



चोरों का आतंक: सरेह टोला में रणविजय सिंह के घर से 20 लाख की संपत्ति में चोरों का लगा हाथ,पुलिस शुरू कर दी जांच


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : शहर में इन दोनों चोरों का आतंक ने जनता को परेशान कर दिया है। चोर आए दिन किसी न किसी के घर व वाहन पर हाथ साफ करते जा रहे हैं। इन सक्रिय चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती भी दे रहे हैं। जिससे पुलिस को चोरों के गिरोह का उद्वेदन में काफी परेशानी हो रही है। इन सक्रिय चोरों ने गुरुवार की देर रात्रि में थाना क्षेत्र के सरेह टोला स्थित विद्या भारती स्कूल के बगल में खरौंधी थाना क्षेत्र के चांदना गांव निवासी रणविजय सिंह के नए मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर से सोना, चांदी, हीरा के जेवर बर्तन के अलावे 49000 नगद समेत लगभग 20 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित रणविजय सिंह ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
घर को सुना देख सक्रिय चोरों ने घटना को दिया अंजाम घटना के दिन रण विजय सिंह के मकान में परिवार के एक भी सदस्य नहीं थे। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि हम सभी परिवार सदस्य 31 मई को देवघर पूजा करने के लिए गए हुए थे। वापस 2 जुन को तकरीबन 3:00 भोर में घर लौट के बाद देखा कि घर के दरवाजा ने लगा ताला टूटा हुआ है और ग्रिल का भी ताला तोड़कर नाली में फेंका हुआ है।जब घर के अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। उन्होंने बताया कि हमारी दो बहुओं के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा अलमीरा, बक्सा, अटैची, बच्चों का दोनों गुल्लक तोड़कर उसमें रखा सारा जेवरात, नगद समेत लाखों रुपए की सामान गायब है। अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हुआ चोर पीड़ित ने बताया कि यह घटना एक साजिश के तहत पहले से घात लगाए इन सक्रिय चोरों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।
पीड़ित रणविजय सिंह के घर से चोरों ने चांदी का पायल दो जोड़ा, सोने का ताग पाट 1 पीस, चांदी का बेरा 6 पीस,सोने का लॉकेट 16 ग्राम का 4 पीस, चांदी सेट कटोरी, प्लेट, नारियल, सुपारी, पान, सिक्का, सोने का चैन 3 पीस,सोने का अंगूठी 8 पीस, सोने का हार 2 पीस, कान का सोने का झुमका 2 पीस, सोने के कान का बाली 3 पीस, मंग्तिका सोने का 2 पीस, नोज पिन सोने का 3 पीस, कंगन सोने का 2 जोड़ी,हीरा का अंगूठी 1 पीस, दो अलमिरा से 49 हजार रुपए की चोरी हुई है। उधर घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाकर चोरों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इधर घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह अपने दल बल के साथ पीड़ित के घर पहुंच कर मामले की जांच की।
उन्होंने परिवार वालों से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिल चुका है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द इन सक्रिय चोरों को पुलिस अपने हिरासत में लेगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play