गढ़वा : कांडी थाना क्षेत्र के बलिहारी गांव के बुनियाद बिगहा टोला निवासी मुकेश यादव 26 वर्ष सेट रिंग करने के दौरान बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई हैं घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मुकेश यादव गांव में ही नया घर में सेंट्रिंग करने का काम कर रहा था। घर के पास से ही बिजली का तार गुजरा है जिसमें अचानक बिजली करंट के चपेट में आ गया जिससे कि वह घायल हो गया घायल को मुखिया प्रत्याशी दुर्गा देवी ने उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया जहां चिकित्सक ने देखते हैं मृत घोषित कर दिया पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दी है। इधर मुख्य प्रत्याशी दुर्गा देवी ने शव को एंबुलेंस की व्यवस्था कर घर भिजवाया।