whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27224344
Loading...


भीम आर्मी की ओर से शहर के टाउन हॉल के मैदान में महा परिवर्तन रैली

location_on गढ़वा access_time 28-May-23, 09:31 PM visibility 661
Share



भीम आर्मी की ओर से शहर के टाउन हॉल के मैदान में महा परिवर्तन रैली


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भीम आर्मी की ओर से शहर के टाउन हॉल के मैदान में महा परिवर्तन रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर रावण उपस्थित हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज अपने हक और अधिकार के लिए शिक्षा जरूरी है शिक्षा के माध्यम से ही अपने हक और अधिकार को आप लड़ कर ले सकते हैं उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को संगठित होकर वैसे ताकतों के खिलाफ एकजुट खड़ा होने की जरूरत है जो शुरू से ही दलितों को अपने गुलाम बनाने की कोशिश में लगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार लगातार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर दलितों के हक और अधिकार को मारने का प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में नौकरियां खत्म की जा रही है ताकि दलित अल्पसंख्यक और पिछड़ों को नौकरी नहीं मिल सके।
उन्होंने कहा कि सरकार नौकरी नहीं देती है आने वाले समय में अपना खुद का सरकार बनाएं ताकि आपके हक और अधिकार महापुरुषों के संघर्ष से मिला अधिकार आपको मिल सके उन्होंने कहा कि आप सभी महापुरुषों की विचारधारा को अपनाए उसे अपना ताकत बनाएं और गांव गांव के लोगों को जाकर अपना संगठित करें एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाएं तभी आपका हक और अधिकार मिल सकेगा उन्होंने समाज के युवा वर्ग से अपील करते हुए कहा कि आप शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करें नौकरी का प्रयास करें तभी आपको समान में मान सम्मान मिल सकेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play