गढ़वा :
गढ़वा थाना क्षेत्र के जटा गांव निवासी मोती प्रजापति की पत्नी सुभद्रा देवी पुत्र सतीश कुमार मारपीट की घटना में घायल हो गया है। घटना के संबंध में सतीश कुमार ने बताया कि इसके गोतिया के भाई संतोष कुमार बटवारा के जमीन को अपना जमीन बताकर कब्जा करना चाह रहा था। जिसे लेकर आपस में दोनों के बीच तू तू मैं मैं हो रहा था। तू तू मैं मैं होते-होते घटना मारपीट में बदल गया। जिसमें संतोष कुमार व उसकी पत्नी कविता प्रजापति आदि लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
गढ़वा मेराल थाना क्षेत्र के हासन दा गांव निवासी विकास चौबे की पत्नी शोभा देवी 34 वर्ष की मौत रविवार को कीटनाशक दवा खाने से हो गई।
घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर आपस में घर में विवाद पर हुआ था। उसी बात से दूर होकर शोभा देवी ने कीटनाशक दवा खा लिया। घटना के बाद गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया। रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों से पुनः सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर घर चले गए।
गढ़वा गढ़वा रंका मुख्य मार्ग पर नारायणपुर फोर लेन के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के कोरवाडी गांव निवासी रविंद्र चौधरी बताया गया है।
उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि रविंद्र चौधरी अपनी मोटरसाइकिल से गढ़वा से घर जा रहा था। उसी बीच फोर लेन के डिवाइडर में उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर टकरा गई। घटना के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।