बंशीधर नगर :
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की बैठक रविवार को भाकपा के कार्यकारी जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला के आवास पर जिला परिषद सदस्य श्री राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.
बैठक में आगामी 31 मई को भाकपा कार्यकर्ताओ की जीवी बैठक प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित करने का निर्णय लिया गया.बैठक को राज्य परिषद के सचिव महेन्द्र पाठक सम्बोधित करेंगे.बैठक को सफल बनाने के लिये रविवार से ही शाखाओं की बैठक प्रारम्भ करने तथा कार्यकर्ताओं को जीवी बैठक में शामिल होने के लिये जानकारी देने का निर्णय लिया गया साथ ही केन्द्र की भाजपा सरकार की नाकामियों को गांव गांव में बैठक कर व पर्चा वितरण कर पहुंचाने के लिये जनसम्पर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.बैठक में कार्यकारी सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला,रामनाथ उरांव,जिला सचिव राजकुमार राम,खलील खां, अंचल सचिव गोपाल यादव,विद्या पासवान उपस्थित थे.