बंशीधर नगर :
प्रखंड कार्यालय के सभागार में जीपीडीपी अंतर्गत प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया.
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम , 20सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे एवं उपप्रमुख गणेश प्रताप देव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.प्रशिक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम ने जन योजना अभियान के अंतर्गत सभी योजनाओं का समेकन करने के लिए पंचायतों के सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिया. प्रशिक्षण सत्र में सभी विभागीय पदाधिकारी, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, लेखा लिपिक सह कंप्युटर ऑपरेटर एवं वीपीआरपी फैसिलेटर सहित ग्राम पंचायत कुंबा खुर्द बिलासपुर हलिवंता कला,कोलझिकि, पिपरडीह, हुलहुला खुर्द मुखिया को जीपीडीपी के अंतर्गत केन्द्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का समेकन हेतू प्रारूप के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया.साथ ही अनाबद मद की राशि थीम से 50 प्रतिशत योजनाओं को चयन करने की जानकारी भी दिया गया. 9 थीम में कम से कम एक और अधिक से अधिक 2 थीम लेना अनिवार्य है तभी प्लान ई ग्राम स्वराज पर प्रविष्टि किया जायेगा. कार्यशाला में प्रशिक्षक सह पंचायत राज स्वशासन परिषद के प्रखंड समन्वयक कौशल कुमार द्वारा जीपीडीपी के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया. कार्यशाला में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी उत्तम रंजन, पीएचडी विभाग के कनीय ,अभियंता भरत प्रसाद,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजदीप कुमार, कनीय अभियंता रणधीर कुमार, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार पंचायत सचिव बीरेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार, नंद कुमार मेहता, मुखिया सुशीला देवी, उषा देवी, सविता देवी, सुनीता देवी एवं विवेक कुमार सहित सभी कर्मी उपस्थित थे .