भवनाथपुर (गढ़वा) : पुलिस प्रशासन के प्रचार-प्रसार के बावजूद लोगों कि लापरवाही के कारण रविवार को अनुमंडल में कोरोना जांच में भवनाथपुर में सात मरीज जांच में पॉजिटिव पाए गए है। इससे लोगों में भय का माहौल है। प्रशासन के द्वारा सभी संक्रमित पाए सात लोगों की हिस्ट्री खंगालने में बड़ी मुश्किल होगी। यदि भवनाथपुर क्षेत्र के व्यवसायी व ग्रामीण लॉकडाउन का अनुपालन व एहतियात नहीं बरतते हैं तो आने वाला समय भयावह होने की संभावना है।
मालूम हो कि भवनाथपुर पुलिस के द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार कर लोगों को कोरोना महामारी से निबटने के लिए जरूरी काम से ही बाहर निकलने, मास्क लगाने, शारीरिक दूरी बनाने की हिदायत दी जा रही है। किन्तु लोगों द्वारा लुका-छिपी का खेल खेला जा रहा है।
वहीं दुसरी ओर स्वास्थ विभाग द्वारा चरणबद्ध ढंग से कोरोना की क्षेत्र में जांच की जा रही है।