whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27220022
Loading...


आंधी-बारिश से गरीबों का उजड़ा आशियाना,खपरैल मकान में महुआ पेड़ गिराने से बाल-बाल बचे एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग

location_on बंशीधर नगर access_time 27-May-23, 07:32 PM visibility 658
Share



आंधी-बारिश से गरीबों का उजड़ा आशियाना,खपरैल मकान में महुआ पेड़ गिराने से बाल-बाल बचे एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को शाम 4:00 बजे आई बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई। इस कारण कई स्थानों पर लगे टीन सेट हवा में उड़ गए। आंधी के चलते विशेष कर आम की फलों को भारी क्षति पहुंची। फल लगे वृक्ष धराशाई हो गए तो वही गरीबों की परेशानी भी बढ़ गई। बारिश और तेज आंधी के कारण नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 14 स्थित जंगीपुर में एक गरीब परिवार के खपरैल घर महुआ के पेड़ की विशाल डाली गिर जाने से उनका घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वही घर के पास रखे ठेला भी धराशाई हो गया। इस घटना में आधा दर्जन परिवार बाल-बाल बच गए। किसी को चोट नही लगी नहीं तो एक बड़ा अनहोनी हो सकता था। गनीमत रही कि यह हादसा दिन में हुआ अन्यथा किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।
घटना के बाद खपरैल मकान में सोए परिवार के सदस्यों को किसी तरह से कमरे से बाहर निकाला गया। इनमें ज्यादातर छोटे-छोटे बच्चे थे। बता दे की जंगीपुर गांव निवासी संजय चंद्रवंशी, अजय चंद्रवंशी एवं सत्येंद्र चंद्रवंशी के परिवार के सभी सदस्य मिट्टी से बने खपरैल के टूटे-फूटे घर में रहते हैं। घर में बूढी मां व उनके तीन पुत्र का परिवार रहता है। उनके घर में कुल दर्जनों सदस्य खपरैल के मकान में रहने को मजबूर है। एक पुत्र मानसिक रूप से पीड़ित हैं। जबकि संजय चंद्रवंशी अजय चंद्रवंशी एवं सत्येंद्र चंद्रवंशी मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण पिता के बने उस खपरैल मकान में ही वह सभी रहने को विवश है।
घर में पानी गिरने के कारण ऊपर से प्लास्टिक से ढक दिया गया है। इस घटना के बाद परिजन काफी चिंतित और परेशान है।पीड़ित संजय चंद्रवंशी ने कहा की वह किसी तरह से इस घर के एक कमरे में अपने पांच पुत्री एक पुत्र व पत्नी के साथ जीवनयापन करता है। उनके खपरैल मकान पर पेड़ गिर जाने के कारण उनका घर बर्बाद हो गया है। जिससे गरीब परिवारों के समक्ष सिर छिपाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। इधर घटना के बाद वार्ड 14 के वार्ड पार्षद अनिल कुमार गुप्ता ने पीड़ित के घर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। वार्ड पार्षद अनिल गुप्ता ने प्रशासन से आपदा राहत के तरह मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया गया। साथ ही प्रशासन से गरीब परिवार को सहायता करने का अनुरोध किया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play