मझिआंव :
थाना क्षेत्र के तलशबरिया गांव में शुक्रवार की रात्रि में एक मोटरसाइकिल सवार ने लगभग 62वर्षीय वृद्ध जहीर खान को धक्का मार दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिसे आनन-फानन में बेहोशी की हालत में रेफरल अस्पताल में लाया गया। जिसे चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। वहां से भी स्थिति गंभीर देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया ।समाचार लिखे जाने तक स्थिति गंभीर बनी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि में जहीर खान अपने ही गांव में अपने साला के लड़की के बरात से खाना खाकर अपने 10 वर्षीय पुत्र के साथ लौट रहे थे कि उसी समय गांव के ही सैयद जफर ताज अपने घर वापस लौट रहे थे कि उसी गांव निवासी जफर ताज के मोटरसाइकिल से धक्का लग गया।
इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। इधर घायल जहीर खान रांची के एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है जो आईसीयू में हैं तथा बेहोशी की हालत में हैं।