गढ़वा :
शहर के नारायणपुर रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप हेरिटेज टोयोटा के टी एसपार्स सेल्स काउंटर की शुरुआत की गई कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडे ने फीता काटकर किया।
मौके पर उन्होंने ने कहा कि गढ़वाशहर विभिन्न सुविधाओं में काफी पीछे था। यहां के लोग दूसरे शहरों में जाकर अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारी करते थे लेकिन आज गढ़वा जैसी शहर में हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध है एक से एक विभिन्न गाड़ियों के शोरूम खुल रहे हैं जिससे लोग आसानी से गढ़वा शहर में वाहन खरीद रहे हैं उन्होंने कहा कि गढ़वा शहर में काफी बदलाव हुआ है आज शहर का तेजी से विकास हो रहा है उन्होंने कहा कि जिस तरह से गढ़वा शहर में एक से बढ़कर एक शोरूम खोल रहे हैं आने वाले दिनों में सभी तरह के वाहनों की खरीदारी लोग गढ़वा शहर से ही कर सकेंगे मौके पर युवा समाजसेवी सा योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विपुल धर दुबे, प्रिंस कुमार सिंह गुड्डू पांडे, अविनाश कुमार, सचिन कुमार, रोशन तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।