मझिआंव :
थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर एक अखौरी तहले गांव में नालि निर्माण में कार्य ट्रैक्टर के डाली से एक महिला को दबने से गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल मे लाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति देखते डा: वीर प्रताप सिंह के द्वारा सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। ईलाज कर रहे चिकित्सक डॉक्टर श्री सिंह ने कहा कि महिला का अंदरूनी काफी चोट लगी है। घायल के परिजनों के द्वारा बताया गया कि नाली निर्माण में ट्रैक्टर के द्वारा मिट्टी का धुलाई किया जा रहा था जिसमें नाबालिक ट्रैक्टर चालक मझिआंव निवासी तुलसी प्रजापति के 17 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार चला रहा था ,उसी समय अखौरी तहले गांव निवासी विजय ठाकुर की पत्नी 35 वर्षीय सोनी देवी पानी लेने जा रही थी उसी दौरान ट्रैक्टर की ट्राली से दीवाल में चपा पड़ गई ,जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई।
तथा वह बेहोश हो गई। इधर महिला को गंभीर स्थिति को देखते हुए उग्र ग्रामीणों ने दूबे तहले गांव निवासी ट्रैक्टर मालिक गौरव दुबे को आक्रोशित ग्रामीणों ने आधा घंटा तक घेरे रखा एवं कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे थे, उग्र ग्रामीणों का कहना था कि कम उम्र के चालक के द्वारा ट्रैक्टर चलाया जा रहा है जो नियम विरुद्ध है सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई ।तथा उसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसे घटनास्थल से एएसआई आलोक कुमार पुलिस बल के द्वारा स्वराज ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाया गया। तथा आगे की प्रक्रिया की जा रही थी। ट्रैक्टर चालक मझिआंव निवासी अजीत कुमार ने बताया कि वह दुबे तहले गांव निवासी गौरव दुबे का ट्रैक्टर चलाता है।