भवनाथपुर :
थाना क्षेत्र सिंघीताली के समीप दो बाइकों के बीच हुई आपसी टक्कर में एक बाईक पर सवार भवनाथपुर थाना क्षेत्र के धनीमंडरा निवासी रामचंद्र पासवान के 20 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलावस्था में उसे स्थानीय लोगों की मदद से भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया गया,जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर नीतीश भारती के द्वारा इलाज किया गया।
घायल युवक के पिता ने बताया कि वे अपने पुत्र के साथ बाईक द्वारा बांसडीह से रिश्तेदार के यहां से घर के लिए लौट रहा था कि सिंघीताली के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही बाईक चालक ने मेरी बाइक में टक्कर मारकर भाग निकला,जबकि हम दोनों गिर पड़े,जिसमें रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया।