खरौंधी : कोविड-19 की रोकथाम को लेकर स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही द्वारा निःशुल्क दवा वितरण किया गया। मौके पर विधायक भानु ने कोरोना महामारी से अवगत कराते हुए इसकी रोकथाम के लिए कदम से कदम मिलाकर चलने का आग्रह किया।
इस मौके पर भाजपा नेता बसंत कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ राम, रामकृपाल द्विवेदी ने विधायक भानु प्रताप शाही से खरौंधी प्रखंड को सूखा क्षेत्र घोषित करने का मांग किया। विधायक भानु ने वादा किया कि खरौंधी प्रखंड के हर व्यक्ति को बचाउंगा भले ही मुझे काल से क्यों न लड़ना पड़े। उन्होने कहा कि जल्द से जल्द इसकी सूची बनाकर हमारे पास भेजे ताकि मैं सूखा क्षेत्र घोषित करा सकूं और सभी किसान का हौसला बुलंद कर सकूं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपेंद्र कुमार दास, विधायक प्रतिनिधि बसंत कुमार यादव, सुशील कुमार यादव, रामकृपाल द्विवेदी, विश्वनाथ राम, रामखेलावन पासवान, रामप्रीत गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, गोरखनाथ चैधरी, रामचंद्र सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।