मेराल :
पुरवारा टोला निवासी सत्येंद्र प्रजापति एवं रमेश प्रजापति के घर में गुरुवार दोपहर आग लग जाने से लाखो की संपत्ति जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार गुरुवार के दोपहर घर के लोग खाना खाकर सो रहे थे इसी दौरान अचानक दोपहर करीब 2:30 बजे के आसपास घर में आग लग गई। परिवार के सदस्यों द्वारा हो हल्ला के बाद अगल-बगल के लोग वहां पहुंच गए तथा आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे लेकिन आग काफी तेजी से फैल रही थी जिस पर लोगों को काबू पाना मुश्किल हो रहा था। उधर अगल-बगल के लोगों द्वारा घर में आग लग जाने की सूचना तत्काल थाना प्रभारी नीतीश कुमार तथा अंचल कार्यालय को दी गई। सूचना मिलते ही अंचल निरीक्षक कपिलदेव माझी के अलाव थाना प्रभारी नीतीश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा पड़ोस के लोगों का मोटर स्टार्ट करा कर आग पर काबू पाया।
हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर का अधिकांश हिस्सा तथा घर में रखे सामान जलकर राख हो चुके थे।