whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27212326
Loading...


प्रखंड के कुशदण्ड,कोलझिकी, भोजपुर,कुम्बा खुर्द व विलासपुर ग्राम से मिट्टी जांच के लिये मिट्टी का नमूना कराया गया एकत्र

location_on बंशीधर नगर access_time 25-May-23, 06:41 PM visibility 659
Share



प्रखंड के कुशदण्ड,कोलझिकी, भोजपुर,कुम्बा खुर्द व विलासपुर ग्राम से मिट्टी जांच के लिये मिट्टी का नमूना कराया गया एकत्र


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-भारतीय लोक कल्याण संस्थान द्वारा संचालित एग्री क्लिनिक सेंटर के प्रखंड समन्वयक सरोज सोनकर व फील्ड कौडिनेटर बालदेव खलखो ने प्रखंड के कुशदण्ड,कोलझिकी, भोजपुर,कुम्बा खुर्द व विलासपुर ग्राम से मिट्टी जांच के लिये मिट्टी का नमूना एकत्र कराया. प्रखंड समन्वयक सरोज सोनकर ने किसानों को मिट्टी जांच कराने के महत्व की जानकारी भी दिया.प्रखंड समन्वयक ने किसानों को बताया कि खेत की मिट्टी में पौधों की समुचित वृद्धि व विकास के लिये आवश्यक पोषक तत्वों की उपलब्ध मात्राओं का रासायनिक परीक्षणों द्वारा आकलन करना आवश्यक है.उन्होंने कहा कि मिट्टी परीक्षण उर्वरकों के सार्थक उपयोग व बेहतर फसल उत्पादन के लिये नितांत जरूरी है.उन्होंने कहा कि पौधों की समुचित वृद्धि व विकास के लिये सोलह पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है.कार्बन,हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नत्रजन,फास्फोरस, पोटाश,कैल्सियम, मैग्नीशियम व सल्फर ये अनिवार्य पोषक तत्व है.उन्होंने कहा कि इन पोषक तत्वों में प्रथम तीन तत्वों को पौधे प्रायः हवा व पानी से प्राप्त करते है .शेष 13 तत्वों के लिये मिट्टी पर निर्भर होते हैं. किस मिट्टी में कौन कौन से पोषक तत्व कितनी मात्रा में उपलब्ध है तथा यह मिट्टी किस पौधे के लिये उपयोगी है,इसकी जानकारी के लिये मिट्टी का परीक्षण कराना आवश्यक है.उन्होंने मिट्टी जांच के लिये मिट्टी का नमूना कैसे ले,इसकी जानकारी भी दिया.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play