गढ़वा : हिन्दू एकता मंच के संस्थापकों एवं कार्यकर्ताओं का वनभोज सह संगठन विस्तार कार्यक्रम रविवार को अरंगी ग्राम में आयोजित की गई।
बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष सुमन ठाकुर एवं मेराल प्रखंड अध्यक्ष कमलेश मेहता को दायित्व प्रदान किया गया।
साथ ही साथ उक्त कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक पुष्परंजन ने संगठन की शक्ति एवं आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुये संघे शक्ति कलियुगे मंत्र की चर्चा की। मौके पर किसान संघर्ष मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने राम के गुणों को आत्मसात करने एवं उनके गुणों को अपने जीवन मे उतारने के लिए सत्संग की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में उपस्थित विशिष्ट अतिथि हिन्द बलोच फोरम के अखिल भारतीय संयोजक राजन भारद्वाज, हिन्द बलोच फोरम के अंतराष्ट्रीय स्तर पर किया जाने वाला कार्य एवं हिन्दू संगठनों के सामूहिक कार्य एवं राष्ट्रनिष्ठ राजनीति में संगठनों के योगदान पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में उपस्थित व्यवहार न्यायालय गढ़वा के अधिवक्ता आशिष कुमार दूबे के द्वारा राम काज में सहकारिता की आवश्यकता एवं भारत में जन-जन के आर्थिक प्रगति एवं भारत में आर्थिक विकेंद्रीकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए हिन्दू एकता मंच के महान उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया।
बैठक में चंदन कुमार मेहता, मुकेश कुमार मेहता, टार्जन कुमार, राकेश कुमार कुशवाहा, श्रीकांत कुमार, राजेश कुमार, हरिबंश पासवान, सोनू गुप्ता, आकाश कुमार, विक्की पासवान, दिलीप कुमार मेहता, सोनू ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।