मझिआंव : मझिआंव थाना क्षेत्र के मझिआंव सुंडीपुर मेन रोड के गाड़ी में कॉलेज गेट के समीप गुरुवार के भोर में लगभग 4:00 बजे एक पिकअप भान ने घर में सोए हुए 75 वर्षीय सुखदेव महतो को रौद दिया। जिससे सुखदेव महतो का एक पैर टूट कर अलग हो गया लटक गया जबकि दूसरा पैर भी गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे रेफरल अस्पताल मजा में ले जाने के बाद स्थिति बहुत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है

गढ़वा पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पिकअप भान को घर में घुसने के बाद उसी समय ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि पिकअप वाहन मालिक मझिआंव थाना क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी वाहिद अली खान तथा उप चालक को घरवाले कुछ देर के लिए पकड़ कर रखे थे परंतु हल्का-फुल्का धुलाई के बाद वह भागने में सफल रहा।
इधर घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो को मृतक के पीड़ित खासकर महिलाएं थाना प्रभारी को अपने कब्जे में करते हुए घेरे हुए हैं। तथा रोड को जाम किए हुए हैं।