मझिआंव :
नगर पंचायत क्षेत्र के विद्युत सबस्टेशन मझिआंव में 24 मई को बिजली बिल शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया
जो प्रत्येक माह के 24 तारीख को दिया जाता है। जानकारी देते हुए कनीय अभियंता कमल कुमार ने बताया कि ईस बिजली बिल शिविर में साडे सात लाख रुपए का राजस्व की वसूली की गई। जिसमें लगभग एक दर्जन बिजली के उपभोक्ता ब्याज माफी वाले भी शामिल हैं,जो अपना- अपना बिजली बिल जमा कर इसका लाभ लिए। इस मौके पर कनीय अभियंता कमल कुमार के अलावे बिजली बिभाग के हेड मिस्त्री जितेंद्र कुमार ,विजय मेहता गुड्डू सिंह, रितेश पाल, सहित अन्य बिजली कर्मी उपस्थित थे।