सगमा :
धुरकी थाना क्षेत्र के बैलिया गांव निवासी दिवाकर मिश्र का इलाज के दौरान वाराणसी में बीती रात्रि निधन हो गई। वे पत्रकार विनोद मिश्रा का पिता जी थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक अपने मकान के छत पर कोई कार्य को कर रहे थे, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और नीचे गिर गए स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में उन्हें दुद्धी अस्पताल ले जाया गया।
जहां गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। परिजनों ने तत्काल ट्रामा सेंटर में ले जाकर भर्ती कराया जहां उन्होंने इलाज के दौरान मंगलवार की रात्रि में करीब 11 बजे अंतिम सांस ली।
घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव सहित इलाके में शोक की लहर है।
श्री मिश्रा सरल एवं मृदुभाषी व्यक्ति थे। उनके निधन पर लोगों में दुःख का माहौल बना हुआ है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनका दाह संस्कार वाराणसी में ही किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र विनोद मिश्र ने दिया।