भवनाथपुर :
भवनाथपुर खरौंधी मुख्य पथ के बगही नदी के पास बोलेरो व बाईक के आमने सामने के सीधे टकराव में के बाइक सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में धर्मेन्द्र यादव ,भाई इंद्रजीत यादव पिता कामाख्या यादव, किरण देवी पति धर्मेन्द्र यादव सभी भवनाथपुर थाना के माइधिया गांव का नाम शामिल हैं। सभी घायलों को घायलावस्था में ऑटो से भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ आयुष चिकित्सक डॉ. नीतेश भारती के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तीनो लोगो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों बाइक सवार भवनाथपुर से अपने घर माइधिया जा रहे थे। जाने के क्रम में बगही नदी के समीप सामने से आरहे बोलेरो ने धक्का मार दिया।
जिस से तीनों घायल हो गए।