गढ़वा : स्थानीय मदरसा तब्लिगुल इस्लाम में डॉक्टर यासीन अंसारी की अध्यक्षता में अंजुम इस्लामिया कमीटि की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में मुहर्रम इंतेजामिया कमिटि का गठन किया गया।
गठित कमिटि में महफूज कुरैसी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनित किया गया। अध्यक्ष महफूज के अतिरिक्त रमजान हासमी को सचिव, तथा हैदर खान को कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही नसीम खान, नईम सिद्धकी, अब्दुल मनन, अब्दुल खालिक, अब्दुल बारीक को सदस्य मनोनीत किया गया है।
इस मौके पर जेएमएम जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान, मेदनी खान, सरीफ अंसारी, मुखिया नजीबुरह्मान, मुखिया मंसूर खान, फुजैल अहमद आदि उपस्थित थे।