भवनाथपुर :
थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाबांध गांव में मंगलवार की रात एक युवक ने घर में कंडी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक शैलेश कुमार राम 19 वर्ष बरवाबांध निवासी तपेश्वर राम का पुत्र बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही घटनानास्थल पर पहुंची भवनाथपुर पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली तथा शव को फंदे से उतरवाकर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेजवाया। जानकारी के अनुसार मृतक शैलेश कुमार राम की दिमागी हालत ठीक नही थी। वह एक माह पूर्व ही दूसरे प्रदेश से कमा कर अपना घर लौटा था। मंगलवार की रात वह अपने माता पिता के साथ खाना खाने के बाद सोने चला गया था, जब वह बुधवार की सुबह नही उठा तो उसकी माँ उसे जगाने पहुंची तो देखा कि शैलेश घर के अंदर कंडी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
उसके बाद इसकी जानकारी आस पड़ोस के लोगो को दी।