भवनाथपुर :
खरौंधी मुख्य पथ स्थित रोहिनिया मोड़ के समीप बनसानी गांव निवासी देवेंद्र सिंह 25 वर्ष अपनी बहन प्रमिला सिंह को बाईक पर बैठाकर पैसा निकासी करने खरौंधी जा रहा था,
तभी मुख्य पथ पर रोहिनिया मोड़ के समीप उसकी तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, इस दुर्घटना में दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ईलाज के लिए भवनाथपुर सीएचसी में लाया गया, वहाँ चिकित्सक नितीश भारती द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। इलाज के लिए गढ़वा जाने के दौरान बहियार के समीप देवेंद्र सिंह की मौत हो गई।