गढ़वा :
शहर के मंगलम टेंट हाउस के सामने स्थित एन इंजीनियर्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने पूरे जिले में अपने रिज़ल्ट का परचम लहराया है ।

संस्थान से जिले के 10 में से चार टॉपर है । रमाशंकर यादव ने 466 लाकर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया । ऋचा गुप्ता ने 454 लाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया ।साक्षी कुमारी ने 449 नंबर के साथ जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया। शैली पांडे 439 नंबर लाकर जिले में आठवें स्थान पर रहीं ।

इसके साथ साथ संस्थान से कई विद्यार्थियों ने 85% से ज्यादा नंबर पाए हैं । संस्थान के अधिकतर विद्यार्थियों का परिणाम 80 % से अधिक है । संस्थान के इस उपलब्धि पर छात्रों के साथ साथ शिक्षकों में भी हर्ष का माहौल है।
निर्देशक इंजीनियर रवि रंजन यादव ने बताया कि ये परिणाम विद्यार्थियों का मेहनत, शिक्षकों की अपने काम के प्रति निष्ठा और संस्थान का बेहतर अनुशासन का परिणाम है ।संस्थान पहले भी तीन बार लगातार झारखंड में आकांक्षा 40 परीक्षाओं जैसे परीक्षा में झारखंड टॉपर दे चुका है । विद्यार्थी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और हम गढ़वा के विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रहे है।वो दिन दूर नही ,जब गढ़वा का रिजल्ट झारखंड स्तर पर दिखेगा ।।
10 वीं के परिणाम भी संस्थान से शानदार आए है ।सुषमाना पांडे को 92.4%, आरती यादव को 92.4 % और मनीष यादव को 92.2 % मिले हैं । साथ ही कई विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किए है ।