whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27195582
Loading...


नवनिर्मित भव्य हनुमान मंदिर परिसर में प्रत्येक मंगलवार को महिला , पुरुष सामूहिक रूप से करते हैं हनुमान चालीसा का पाठ

location_on मेराल access_time 23-May-23, 08:42 PM visibility 659
Share



नवनिर्मित भव्य हनुमान मंदिर परिसर में प्रत्येक मंगलवार को महिला , पुरुष सामूहिक रूप से करते हैं हनुमान चालीसा का पाठ


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के बाना गांव मे ग्रामीणों के सहयोग से नवनिर्मित भव्य हनुमान मंदिर परिसर में प्रत्येक मंगलवार को महिला , पुरुष , पढ़े-लिखे छोटे-छोटे बच्चे सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। इसकी जानकारी देते हुए शिवाकांत पाठक प्रदीप ठाकुर मोहन साहू रामनरेश राम बजरंगी शाह डॉ एस कुमार विश्वनाथ राम बीए चौधरी रोशन कुमार भोला पासवान आदि ने बताया कि गढ़वा के सुंदरकांड मानस मंडली से प्रभावित होकर गांव के लोगों ने विगत कई महीनों से प्रत्येक मंगलवार को सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान अष्टक का सस्वर पाठ तथा आरती सामूहिक रूप से करते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से जहां मन को शांति मिलती है वही चिरंजीवी तथा महाबलीशाली हनुमान जी से पूरे गांव तथा क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि की कामना की जाती है।
सबसे मुख्य बात यह है कि पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे लड़कियां हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल होती है। साथ हीं कुछ ऐसे लोग जो पढ़े-लिखे नहीं है वह भी वहां पहुंच कर भगवान का नाम लेते हैं तथा अपने घर परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में एवं क्षेत्र में खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हैं। गढ़वा मानस मंडली के लोगों को जब यह जानकारी मिली तो लोगों ने काफी हर्ष व्यक्त करते हुए पूरे गांव के लोगों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी है। गौरतलब हो कि गांव में जहां आज भव्य हनुमान मंदिर है वहां पहले छोटा सा हनुमान जी का मंदिर था। गांव के लोगों ने कमेटी बनाकर मंदिर का जीर्णोद्धार करने के साथ-साथ भव्य मंदिर बनाने का सामूहिक रूप से संकल्प लिया।
दो-तीन वर्षो के अंदर ही लोगों के अथक प्रयास ,त्याग तथा सामूहिकता से एक ऐसा भव्य मंदिर का निर्माण हुआ जो आसपास के क्षेत्र में कहीं नहीं है। मंगलवार के अतिरिक्त प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु तथा रास्ते से गुजरने वाले राहगीर भी हनुमान जी को नमन कर अपने अपने काम धंधे की शुरुआत करते है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play