भवनाथपुर : गढ़वा उपायुक्त राजेश कुमार पाठक व एसपी श्रीकांत एस खोतरे के आने की सूचना से भवनाथपुर में लोगों में हड़कंप मच गया। उपायुक्त के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने भवनाथपुर पहुंचकर बाजार क्षेत्र का जायजा लेते हुए बिना मास्क लगाये बाजार में पहुंचे सभी लोगों के बीच कर्मियों से मास्क का वितरण कराया।
इस दौरान एफसीआई गोदाम से बगैर बैनर लगाये ही राशन लेकर केतार ब्लॉक के परती गांव जा रही ट्रैक्टर को रूकवाया तथा चालक को बुलवाकर पूछताछ की। गाड़ी पर बैनर नही लगा देख चालक को फटकार लगाई। जिस पर अपनी बचाव करते हुए चालक ने झूठ बोलते हुए कहा कि हवा में बैनर उड़ गया, जिस पर उन्होंने डोर-स्टेप डिलेवरी के ठेकेदार से स्पष्टीकरण पूछने किया का निर्देश एसडीओ को दिया।
साथ ही उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है, इस स्थिति में हमें जितना अधिक हो अपने घरों पर रहना चाहिए। बाजार में बहुत जरूरी कार्यों से ही मुंह पर मास्क लगाकर निकलें और काम समाप्त करके बाजार में नहीं रुकें। बल्कि तुरंत घर चलें जाएं। कहा कि बाजार का दिन है, तो सारे आदमी से बाजार में अनावश्यक रूप से भीड़ नहीं लगाने की अपील भी की।
तत्पश्चात पूरी टीम बाजार से कर्पूरी चौक तक एक किलोमीटर पैदल भ्रमण किये। इस दौरान लोगों से कोरोना संक्रमण से बचने के लिये शारीरिक दूरी का पालन करने तथ मास्क लगाने की अपील की।
मौके पर एसपी श्रीकांत सुरेशराव खोत्रे, एसडीओ कमलेश्वर नारायण, एसडीपीओ अजीत कुमार, सीओ सह प्रभारी एमओ संदीप अनुराग टोपन्नो, प्रभारी थाना प्रभारी रंजीत कुमार महतो, पीएसआई संजय बेदिया, जमादार अनुज कुमार सिंह, मानिक राम, सीओ कार्यालय के रामसागर चौरसिया, संतोषी कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।