whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27174263
Loading...


अग्नी कांड पीड़ित दुकानदारों को मंत्री कोटा से मिला एक लाख, 90 हजार ,मंत्री मिथिलेश ने दिया जांच का आदेश

location_on गढ़वा access_time 22-May-23, 07:19 PM visibility 663
Share



अग्नी कांड पीड़ित दुकानदारों को मंत्री कोटा से मिला एक लाख, 90 हजार ,मंत्री मिथिलेश ने दिया जांच का आदेश


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहर में पिछले तीन दिनों में आगलगी की हुई दो घटनाओं में पीड़ित दुकानदारों को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अपने मंत्री कोटा से एक लाख, 90 हजार रुपए सहायता राशि प्रदान किया है। साथ ही मंत्री श्री ठाकुर ने एसपी अंजनी कुमार झा को स्पेशल टीम गठित कर जांच का आदेश दिया है। शहर के गढ़देवी मोड़ पर ट्रांसफर्मर में आग लगने से जले चार दुकानदारों शर्मिला देवी, चाय दुकान, मोनू कुमार मालाकार फुल दुकान, प्रिंस केशरी शीशा दुकान एवं मो. अमीनुद्दीन खान पान दुकानदार को 25-25 हजार रुपए तथा चौधराना बाजार सब्जी मार्केट में हुई आगलगी की घटना में पीड़ित सब्जी दुकानदार अशोक महतो, मुन्नू महतो, ओम प्रकाश प्रजापति, अवधेश महतो, सोनू कुमार, अवधेश राम, उमा देवी, रामाशीष कुशवाहा तथा मोतीचंद महतो को 10-10 हजार रुपए मंत्री श्री ठाकुर ने अपने मंत्री कोटा से प्रदान किया है।
साथ ही सभी को तत्काल दुकान लगाने के लिए मंत्री ने त्रिपाल प्रदान किया है। इन सभी दुकानदारों को नगर परिषद की ओर से निर्मित अस्थाई दुकान देने का मंत्री ने आश्वासन दिया। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि अब तक इन सब्जी दुकानों में छह बार आगलगी की घटना घटित हो चुकी है। यह बहुत ही निंदनीय घटना है। इस साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा। मंत्री ने तत्काल एसपी अंजनी कुमार झा को विशेष टीम गठित कर घटना की जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी इस घटना में शामिल होगा सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि दुकानदारों के साथ आगलगी की बहुत ही दुखद घटना घटित हुई है। इस विकट परिस्थिति में वे पीड़ित दुकानदारों के साथ हैं।
उन्हें कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, विधायक प्रतिनिधि कंचन कुमार साहू, आशुतोष पांडेय, नवीन तिवारी, पूरण तिवारी, उपेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play