whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24148836
Loading...


संगठन सर्वोपरि, संगठन मजबूत होगा तो कार्यकर्ता खुद-ब-खुद मजबूत होंगे : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 21-May-23, 08:20 PM visibility 641
Share



संगठन सर्वोपरि, संगठन मजबूत होगा तो कार्यकर्ता खुद-ब-खुद मजबूत होंगे : मंत्री मिथिलेश


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा शहर के नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डेन में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का संगठनात्मक चर्चा सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सर्वोपरि है। कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं। सभी लोग मिलकर पूरे दमखम के साथ संगठन को मजबूत करें। संगठन मजबूत होगा तो कार्यकर्ता खुद-ब-खुद मजबूत हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन में ईमानदारी से काम करें। उन्हें कभी पीछे मुड़कर देखना नहीं पड़ेगा।
आपकी काम ही आपको पहचान दिलाएगी। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पूर्वक 18 साल में विकास का कोई भी काम नहीं हुआ है, परंतु साढ़े तीन साल में हेमंत सरकार ने जो काम किया इसकी तुलना नहीं की जा सकती है। कोई भी अगर साढ़े तीन साल के कार्यों को 18 साल से कम साबित कर दे तो मैं राजनीति से संयास ले लूंगा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। मंत्री ने कहा कि हम अपनी बातों को जनता के बीच ठीक से नहीं रख पा रहे हैं। सभी कार्यकर्ता पार्टी के नीति, सिद्धांत एवं सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन जन तक पहुंचाएं। स्थिति यह है कि हमारे किए कार्यों का श्रेय दूसरे लोग ले रहे हैं। साथ ही विरोधी लोग हमारे अच्छे कार्यों को भी गलत तरीके से प्रचार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दो साल कोरोना के बाद छह माह में इतना काम होने लगा कि विपक्षियों में में खलबली मच गई। भाजपा ने हमारी सरकार को बदनाम करने के लिए ईडी से लेकर सीबीआई तक पीछे लगा दिया। मुख्यमंत्री को झूठ मुठ का बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ता जनता तक इस बात को पहुंचाएं कि आपक चुनी हुई सरकार को भाजपा कैसे बदनाम कर रही है ।जो सरकार गरीबों का काम कर रही है, जनता की चुनी हुई सरकार है इसे बदनाम कर जनता के प्रतिष्ठा एवं वोट को बेवजह कलंकित किया जा रहा है। इससे सीधा जनता की बदनामी हो रही है। जनता को बताएं कि भाजपा आपका और आपके वोट का अपमान कर रही है। मंत्री ने कहा कि सरकार नियोजन के मुद्दे पर रोजगार और नौकरी देने में पूरी तरह सफल नहीं हो सकी है।
इसके पीछे सबसे बड़ी बाध भाजपा है। भाजपाई नहीं चाहते कि हमारी सरकार में लोगों को रोजगार मिले। झारखंड सरकार ने नियोजन नीति बनाया तो भाजपा ने कोर्ट में केस कर उसे खारिज कर दिया। कार्यकर्ताओं के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सभी लोग निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर जनहित का काम करें। किसी भी अधिकारी की मजाल नहीं है कि वह नहीं सुनेगा। एकजुट होकर जनता के हित एवं अधिकार के लिए लड़े। हर अधिकारी जनता का हर काम करेगा। मंत्री ने कहा कि भाजपा जब झूठ का इतिहास बना सकता है तो हम सच को सच क्यों नहीं बता सकते हैं। कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करें एवं जनता को उनके लिए किए जा रहे कार्यों को बताएं। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2009 से 2019 तक गढ़वा की जनता का निस्वार्थ सेवा किया और पूर्व के विधायक ने 10 वर्षों में झूठ और फरेब का इतिहास रच दिया।
इन सभी बातों को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। मौके पर भवनाथपुर के पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, रेखा चौबे, ताहिर अंसारी, गुलाब सिंह, संतोष केशरी, कार्तिक पांडेय, संजय सिंह छोटू, राजकिशोर यादव, जीप अध्यक्ष शांति देवी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंचन साहू, मदनी खान, ओम प्रकाश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, नीलू खान, आशुतोष पांडेय, अजय ठाकुर, परेश तिवारी, नवीन तिवारी, आशीष अग्रवाल, गायत्री गुप्ता, चंदा देवी, आराधना सिंह, रेखा पाठक, मीना देवी, नसीम अख्तर, विनोद चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का शरीफ अंसारी ने किया।




Trending News

#1
छपकली गांव में जल मीनार की मरम्मत को लेकर विवाद, मारपीट में चार घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:00 PM

#2
कॉफी विद एसडीएम में दुलदुलवा गांव की महिलाओं ने रखी अवैध शराब के खिलाफ आवाज

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:13 PM

#3
मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:03 PM

#4
बलिगढ़ के पास बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:06 PM

#5
जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17 मई से, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मंच

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:09 PM


Latest News

परिहारा पंचायत में लंबित आवास योजनाओं को लेकर घर-घर जाकर नोटिस वितरित

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:17 PM

कॉफी विद एसडीएम में दुलदुलवा गांव की महिलाओं ने रखी अवैध शराब के खिलाफ आवाज

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:13 PM

जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17 मई से, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मंच

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:09 PM

बलिगढ़ के पास बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:06 PM

मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:03 PM

छपकली गांव में जल मीनार की मरम्मत को लेकर विवाद, मारपीट में चार घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:00 PM

गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर बोले – खेल को राजनीति से दूर रखना जरूरी

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:55 AM

झारखंड से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने की मांग को लेकर भाजपा का जुलूस, उपायुक्त को सौंपा गया मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:49 AM

पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर विवेक कश्यप ने पत्नी के साथ किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:48 PM

झामुमो जिला कमिटी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:43 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play