धुरकी : धुरकी प्रखंड के मीरचइया गांव मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त रोग प्रतिरोधक आर्सेनिक दवा का वितरण विधायक भानु प्रताप शाही ने किया।
इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से कहा की यह आर्सेनिक दवा कोरोना बिमारी को समाप्त करने की दवा नहीं है। इस दवा को खाने से शरीर मे इम्यूनिटि बढ़ता है जो कोरोना सहित विभिन्न बिमारियों से बचाने मे उपयोगी है। वहीं दवा वितरण के दौरान विधायक ने कहा की हेमंत सोरेन की तीन वैशाखियों की सरकार है। इस सरकार के गठन होने के बाद धुरकी प्रखंड की दो सबसे महत्वपूर्ण सड़क नगरउटारी से धुरकी होते अंबाखोरया और अंबाखोरया से डंडई होते मेराल तक पीडब्लूडी विभाग से पुर्व मे रघुवर दास की सरकार मे स्वीकृत हुई थी मगर सड़क चौड़ीकरन का कार्य वर्तमान हेमंत सरकार ने बंद करा दिया है।
हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड मे विकास कार्य को बंद कराने वाली सरकार है इस सरकार से सुबे मे विकास की उम्मीद लगाना चाहते हैं तो वह गलत होगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा की जबतक कोरोना महामारी को ठीक करने वाला वैक्सीन या दवा नहीं आ जाता है तबतक आप चेहरे पर मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
कार्यक्रम मे उपस्थित बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा की यह दवा पुरी तरह से होमियोपैथिक है और इसको खाने से शरीर मे विभिन्न बिमारियों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस कार्यक्रम मे भाजपा नेता अखिलेश यादव, लक्षमण राम, रामप्रवेश गुप्ता, पुर्व जिला महामंत्री इंद्रमणि जायसवाल, शंभू गुप्ता, प्रताप जायसवाल, तेजू कोरवि मौजूद थे।