whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193292
Loading...


युवा समाजसेवी दौलत सोनी के द्वारा नगर परिषद के सभी 21 वार्डों में टैंकर से जलापूर्तिकी की गई शुरुआत

location_on गढ़वा access_time 20-May-23, 07:31 PM visibility 685
Share



 युवा समाजसेवी दौलत सोनी के द्वारा  नगर परिषद के सभी 21 वार्डों में  टैंकर से जलापूर्तिकी  की गई शुरुआत


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के भावी अध्यक्ष प्रत्याशी संध्या सोनी व युवा समाजसेवी दौलत सोनी के द्वारा आज शनिवार को नगर परिषद के सभी 21 वार्डों में पेयजलापूर्ति को लेकर टैंकर से जलापूर्ति की शुरुआत की गई। टैंकर से जलापूर्ति की शुरुआत चिनिया मोड़ स्थित माँ काली मंदिर के प्रांगण से टैंकर को हरी झंडी दिखाकर किया गया। मौके पर संध्या सोनी ने कहा कि जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए टैंकर से जलापूर्ति की शुरुआत की गई है। ताकि नगर परिषद के विभिन्न वार्ड के लोगों को पेयजल की समस्या नही झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि जिले में भीषण गर्मी पड़ने के साथ ही नगर परिषद के विभिन्न वार्डो में पेयजल की समस्या उतपन्न हो गई है।
जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों की परेशानी को देखते ही उक्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उनके द्वारा टैंकर से जलापूर्ति किया गया है। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्य के प्रति संकल्पित हैं। आने वाले समय में यदि गढ़वा नगर परिषद की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद दिया तो वे नगर परिषद की जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्य उनके द्वारा समय पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा गढ़वा नगर परिषद वासियों को सिर्फ सपने दिखाने का कार्य किया गया है। लेकिन उनके द्वारा कार्य धरातल पर किया जाएगा। जो लोगों को नजर आएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के जिन लोगों के पास पानी नही पहुंच पाएगा तो वे उनके की जनता मोबाइल नम्बर 7870124806 व 8709068219 पर सूचना देने का कार्य करेंगे।
सूचना मिलते ही पानी उपलब्ध करा दी जाएगी। मौके पर डॉ पंकज प्रभात, सर्राफा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर नाथ सोनी, पृथ्वीनाथ कश्यप, मोहन सोनार, ब्रजेश दुबे, राजकुमार गुप्ता, विवेक सिन्हा, विशाल गुप्ता, मनोज पांडेय, सनी कुमार, सुनील कुमार, छोटन गोंड, आदित्य दुबे, मनोज कुमार, पवन सोनी, चंदन स्वामी आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play