बंशीधर नगर : उपायुक्त राजेश पाठक और एसपी श्रीकांत एस खोत्रे ने श्री बंशीधर नगर स्थित कोविड19 अस्पताल व बाजार का निरीक्षण किया।
ट्रॉमा सेंटर में बनाये गए कोविड अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा से कई जानकारी लिया। अस्पताल में मौजूद मरीजो, दवा और सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए डीसी ने कई निर्देश दिए। इसके बाद दोनों पदाधिकारियो ने सब्जी बाजार और मेन रोड का जायजा लिया।
मौके पर मौजूद एसडीओ, बीडीओ को निर्देश देते कहा कि जो भी दुकान लगा रहे है, सबका कोविड टेस्ट होना अनिवार्य है। अभियान चलाकर सबका जांच कराए। जो व्यक्ति जांच नही कराया है उसे दुकान खोलने की अनुमति नही दी जाए।
डीसी ने बाजार में सोसल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखने की हिदायत भी दिया। वही अनुमंडल क्षेत्र में बने कंटेटमेंट जोन के बारे में भी जानकारी लिया। मौके पर मौजूद जिला परिवहन पदाधिकारी को सभी वाहन चालकों का टेस्ट अनिवार्य रूप से कराने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान राहगीरों और दुकानदारो को डीसी के निर्देश पर पुलिस जवानों ने मास्क का वितरण भी किया। साथ ही मास्क पहनने और कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी भी दिया।
उक्त दौरान एसडीओ कमलेश्वर नारायण, एसडीपीओ अजित कुमार, थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी, बीडीओ अमित कुमार, सीओ अरुणिमा एक्का, सिटी मैनेजर रवि कुमार, निखिल किरण सहित कई लोग मौजूद थे।