गढ़वा : केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा के द्वारा महर्षि कश्यप ऋषि जयंती अमृत महोत्सव के रूप मे संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष केशरी के अध्यक्षता में बिगन देवी स्मृति भवन सुतली पट्टी में मनाया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष संतोष केशरी ने दीप प्रज्वलित कर एवं कश्यप ऋषि के चित्र पर फूल अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इन्होंने कहा कि आज हमारा केशरी समाज के पूर्वज महर्षि कश्यप ऋषि जी के बताए रास्ते पर चलने की आश्यकता है। आज पूरा भारत वर्ष के साथ साथ पूरा विश्व कोरोना के प्रकोप से जूझ रहा है। आइये हम सब आज इनकी स्तुति करें और भजन भाव एवं पूजा अर्चना करें ताकि कोरोना के प्रकोप को गढ़वा से लेकर पूरे विश्व से खत्म हो। इन्होंने इस मौके पर कहा कि हम सब भाई बंधु पूरे समाज को एकजुट कर हर परिस्थिति में एक दूसरे को मदद करें।
आपसी भाईचारा बनाकर चले।
जबकि विवाह परिचय समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार केशरी ने गणेश स्तुति वंदना गाया एवं भजन किया।
महिला केसरी समाज के अध्यक्ष मीरा केशरी सह वार्ड पार्षद 17 ने भजन गा कर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया।
समाज के पूर्व अध्यक्ष अजय केशरी उपहार ड्रेसेज ने भी भजन गाए।
समाज के सदस्य प्रभु केशरी ने भी समाज के प्रति अपनी बातों को रखा।
इस मौके पर समाज के पूर्व अध्यक्ष अजय केशरी, विवाह परिचय समिति के अध्यक्ष प्रदीप केशरी, समाज के महामंत्री प्रदीप केशरी, पायल, मंत्री अजय केशरी, विजय जेनरल स्टोर, उपाध्यक्ष मंटु केशरी, टंडवा गढ़वा, महिला समाज के अध्यक्ष मीरा देवी, भंडार मंत्री उमेश केसरी, तरुण समाज के महामंत्री अरविंद केसरी, समाज के मोहल्ला प्रतिनिधि अरविंद केसरी, समाज के सदस्य मनोज केसरी हिंदुस्तान सेनटरी, दीपक केसरी, पायल, राजेश बाबू सरार्फ सोना महल, कुंदन केसरी, केशरी मोहल्ला, दीपक केसरी दीपक ड्रेसेज, विवेकानन्द केसरी ,रवि केसरी, प्रभुनाथ केसरी, जयंत केसरी, अजय केसरी, सुतली पट्टी, अजय केसरी, सुतली पट्टी, लोहा दुकान, गणेश केसरी महिला प्रतिनिधि, निर्मल केसरी, अशोक केसरी, पूर्व महामंत्री तारा मंडपम गढ़वा, सुशील केसरी डायरेक्टर गुरुकुल डीएवी स्कूल गढ़वा आदि उपस्थित थे।