गढ़वा :भारी बारिश के कारण मिट्टी के कच्चे घरों को नुकसान पहुंचने से रविवार को गढ़वा जिला के तिलदाग पंचायत के बनपुरवा गांव में एक कच्चा घर अचानक गिर गया। घर गिरने से घर के 5 सदस्य बाल बाल बच गए।
बताया जाता है कि दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बनपुरवा गांव के भागीरथी दुबे का कच्चा घर अचानक गिर गया। घर के सदस्य ने बताया की मिट्टी के घर की दीवारें और छत काफी कमजोर हो गई थी। इसे लेकर तिलदाग पंचायत के मुखिया के पास आवास योजना के तहत आवास बनाने का अनुरोध किया गया था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी दौरान बारिश के कारण पूरा घर गिर गया। अब इस बारिश के समय सिर से छत भी छिन गई है।
भागीरथी दुबे बताया कि इस संबंध में कई बार मुखिया (श्वेता दुबे ) और पंचायत सेवक (अरबिंद दुबे) से बात की है।
बावजूद इस ओर किसी ने अब तक ध्यान नहीं दिया। आज घर का एक हिस्सा बारिश में ढह गया। बारिश में यह घर भी कभी भी ढह सकता है, जिससे हमारी जान माल को भी खतरा है। सरकार से गुजारिश है कि इस विषय पर ध्यान दें और सरकारी योजना के तहत हमारी मदद करें।
बताते चलें कि घर के मालिक भागीरथी दुबे पेशे से किसान हैं, जो पिछले 2 वर्षों से लकवा से बीमार अवस्था में बेड पर हैं।