रंका : रंका अनुमंडल मुख्यालय सदर थाना क्षेत्र के भदुआ घाट पर दो सड़क लुटेरों को रंका पुलिस ने एक देशी कट्टा के साथ रंगों हाथ कल गिरफ्तार किया था। वे दोनों लुटेरा कोरोना पोजिटिव पाये गये हैं। उक्त आशय की जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है।
मालूम हो कि घायल लुटेरा को सर्व प्रथम पुलिस रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर उसका इलाज कराई गई थी। अब जो लोग लुटेरा के सम्पर्क में आये होंगे, उन लोगों को कोरोना का जाॅच करानी होगी साथ ही जहाँ का लुटेरा है उस गाँव के लोगों को भी जाॅच के दायरे में आना होगा।
दोनों लुटेरा रंका थाना क्षेत्र के हुरदाग गाँव के रहने वाले हैं। लुटेरा प्रदीप राम रवि पिता विश्वनाथ राम रवि तथा दिनेश कुमार रवि पिता सुरेश राम रवि है।