गढ़वा : शनिवार को गढ़वा में एकबार फिर 22 कोरोना संक्रमित मिले। आज दो संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए। 22 संक्रमितों के मिलने के साथ ही गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 818 हो गई है । 696 संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। अभी भी 116 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। अबतक पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।जबकि एक संक्रमित आज रिम्स के कोविड वार्ड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एनके रजक ने कहा कि गढ़वा में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट काफी बेहतर है। लेकिन गढ़वा में आज कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट थोड़ा घटकर 85.08 हो गया है।