रंका : रंका अनुमंडल मुख्यालय के सघन आबादी वाले क्षेत्र रंका -खपरो मार्ग नाली के रूप में तबदील हो जाने के कारण आम जन जीवन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में गाँव वालों ने इस क्षेत्र के पूर्व विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी, खपरो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जफर अंसारी जिला पार्षद सदस्य सहित पूर्व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के समक्ष सड़क बनाने की गुहार लगा चुके है। पर नतीजा अब तक शिफर रहा है।
मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के कारण यहाँ के लोगों को जुमे के नमाज में जाने परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क के दोनों छोर पर घर बन जाने के कारण नालियों का पानी सड़क पर आ जाता है जिससे पानी का निकास नहीं हो पाता है।
यहाँ के लोगों ने क्षेत्र के विधायक सह जल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से इस दिशा में पहल कर निजात दिलाने की मांग किया है।