कांडी : गढ़वा कृषि पदाधिकारी लक्ष्मण उरांव ने शनिवार को कांडी प्रखंड का दौरा किया। दौरे के क्रम में कांडी, पतिला, सेमौरा, खुठेरिया समेत अन्य कई गांव का दौरा कर उर्वरक खाद बेचने वाले दुकानदारों का दुकान की जांच किया।
जांच के क्रम में उर्वरक खाद बेचने वाले विक्रेताओं द्वारा भारी अनियमितता बरतें जाने का मामला प्रकाश में आया, उर्वरक खाद विक्रेताओं द्वारा अधिक मूल्य लेकर किसानों के बीच मनमानी ढंग से ₹266.50 पैसे के जगह पर 500 से ₹550 रु प्रति बैग बेचे जाने का शिकायत स्थानीय किसानों द्वारा कृषि पदाधिकारी से किया गया। जिसको लेकर कृषि पदाधिकारी ने खाद विक्रेताओं के ऊपर भड़क उठे तथा उन्हें ₹266. 50 पैसे प्रति बैग खाद बेचने का निर्देश दिया।
इस संबंध में पूछे जाने पर कृषि पदाधिकारी ने बताया कि दुकानदार द्वारा अधिक मूल्य पर खाद बेचे जाने को लेकर उनके ऊपर सशक्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की भी बात कही। कृषि पदाधिकारी को खाद दुकान पर देखते हैं दर्जनों की संख्या में स्थानीय किसानों ने खाद लेने की होड़ लगा दी। लोगों ने कृषि पदाधिकारी से शिकायत करते हुए कहा कि खाद विक्रेताओं द्वारा मनमानी तौर पर ₹266.50 की जगह पर 500 से ₹550 प्रति बैग की दर से राशि ली जा रही है। जिस पर कृषि पदाधिकारी ने बताया कि ऐसे दुकानदारों को चिन्हित कर उनके ऊपर न्याय संगत कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया जारी की जाएगी।
मौके पर प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह, जय शंकर महतो, शैलेश चंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।