कांडी : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भीम बराज से सुंडीपुर तक बांई नहर एवं बराज से मेन रोड तक अप्रोच सड़क का हालत जर्जर, हल्की बूंदाबांदी बारिश में भी लोगों का चलना हुआ मुश्किल। वहीं दुसरी ओर बाईं नाहर का निर्माण तो हो गया लेकिन दर्जनों किसानों को पानी निकासी के लिए साईफन नहीं बनाया गया।
जानकारी के अनुसार पानी निकासी के लिए साईफन दिया गया था, लेकिन संवेदक के द्वारा साइफन नहीं बनाया गया। भंडरिया गांव के नंदलाल रजवार, मंगरू रजवार, महेंद्र सिंह सुरेश सिंह प्रदीप सिंह राजेंद्र सिंह रमेश सिंह रमेश सिंह मुकेश सिंह सहित सैकड़ो किसानों का कहना है कि अधिकारी व प्रशासन की मिलीभगत से साइफन नहीं लगाते हुए राशी का बचाव कर गबन किया गया है।
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि उक्त सभी किसानों का सैकड़ो एकड़ में लगा हुआ धान का फसल डूब कर बर्बाद हो चुका है।जिससे किसानों ने पदाधिकारी व प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की है।