कांडी : वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु क्षेत्रीय विधायक भानू प्रताप शाही ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरिहरपुर में शारीरक दूरी बनाकर होम्योपैथीक के निर्मित दवा आर्सेनिक एलबम 30 का निःशुल्क 4000 पाउच का वितरण करने का शुरुआत किया गया।
शाही ने बताया कि यह दवा की एक फाइल मे 100 छोटी-छोटी गोली है। एक फाइल मे पांच व्यक्ति के लिए दवा है। पांच बर्ष से उपर वाले को 4 गोली सुबह मे खाली पेट में लेना है। पांच वर्ष से नीचे वाले को 2 गोली लेना है। इसके बाद आधे घंटे तक खाने पीने में कुछ भी खट्टा चीज नहीं इस्तेमाल करना है। तथा जिस दिन शुरुआत करेंगे उससे तीन दिनों तक लेना है। उसके बाद अगले महीने में फिर उसी तारीख पर फिर से तीन दिनों तक खाना अनिवार्य है।
तभी यह दवा कारगर होगा। यह दवा सभी व्यक्ति प्रयोग में ले सकते है ।
दवा वितरण के अवसर पर भवनाथपुर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा कैम्प लगाकर ग्रामीणों की कोबिड 19 का जाँच भी किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्य देव सिंह तथा संचालन शशांक शेखर ने किया।
मौके पर कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी जोहन टुड्डू ,विधायक प्रतिनिधि बबलू सिंह , राम लला दूबे, मुखिया बिनोद प्रसाद, दूर्गा राम, सुनील सिंह, राजकुमार सिंह , सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।