गढ़वा : रांची स्थित रिम्स के कोविड वार्ड में गढ़वा के टंडवा के रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीज (32 वर्षीय) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना शनिवार की भोर के चार बजे आसपास की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मरीज किडनी के समस्या से पीड़ित था। रिम्स में उसका डायलिसिस चल रहा था। कोविड के क्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया जाना था। सुबह लोगों ने फांसी लगा देख प्रबंधन को सूचना दी। जिसके बाद शव को फांसी से उतरा गया। अस्पताल कर्मियों के अनुसार मृतक की दिमागी हालत भी पूरी तरह सही नहीं थी। संक्रमण के कारण भी तनाव में रहने की बात आ रही है। जानकारी के अनुसार युवक ने कोविड वार्ड के सीढ़ी के रेलिंग में गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
अस्पताल प्रबंधन व स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने और मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शव को उतारा गया। मरीज करीब 15 दिनों से रिम्स में भर्ती था। 4 अगस्त को भर्ती होने के बाद 2 बार उसका डायलिसिस भी किया जा चुका था।
सिविल सर्जन डॉ एनके रजक ने बताया कि चार अगस्त को मरीज को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद डायलिसिस की समस्या होने पर उसे छह अगस्त को रांची रेफर किया गया था।