मझिआंव: बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव में एक आम विक्रेता अरविंद प्रसाद को छेड़खानी के मामले में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बरडीहा गांव निवासी स्वर्गीय कृष्णा शाह के पुत्र अरविंद प्रसाद घूम घूम कर आम बेचने का काम करता है। आपका आम विक्रेता अरविंद प्रसाद ने बताया कि हमको एक साजिश के तहत फंसाया गया है। जबकि सलगा गांव की एक नाबालिक युक्ति ने बताया कि अरविंद प्रसाद घर में घुसकर छेड़खानी का असफल प्रयास कर रहा था। इसी दौरान शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद मेरे घर के अभिभावक इसकी शिकायत थाना को दी इसके बाद कार्रवाई की गई।