whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27198881
Loading...


पर्यटन विभाग से उपेक्षित शिव पहाड़ी गुफा लोगों को करता है आकर्षित, पूरा पहाड़ ही खोखला है 150 फिट गहराई तक जाती है गुफा

location_on भवनाथपुर/गढ़वा access_time 10-Jun-20, 02:09 PM visibility 792
Share



																																																						पर्यटन विभाग से उपेक्षित शिव पहाड़ी गुफा लोगों को करता है आकर्षित, पूरा पहाड़ ही खोखला है 150 फिट गहराई तक जाती है गुफा
यह है शिव पहाड़ी इसी में है वह गुफा


नवनीत कुमार check_circle
एडमिन, नूतन टीवी



गढ़वा: भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूरी पर प्रसिद्ध सरइया गांव स्थित भवनाथपुर चूना पत्थर खदान समूह के समीप शिव पहाड़ी गुफा है। इस गुफा में प्रवेश के लिए पहाड़ की ऊपरी चोटी से एक फीट डायमीटर का एक होल बना हुआ है। इस होल से एक बार में एक ही व्यक्ति गुफा में प्रवेश कर सकता है। गुफा में प्रवेश के बाद आप पहाड़ी के तलहटी में करीब डेढ़ सौ फीट नीचे पहुंच जाते हैं। बाहर से पूरी तरह ठोस दिखने वाला यह पहाड़ अंदर से एकदम खोखला है। जो गुफा का रूप ले लिया है। शिव पहाड़ी की गुफा के बीच में स्वतः निर्मित भगवान भोलेनाथ का लिंग है। यहां महाशिवरात्रि को दो दिन का मेला आयोजित किया जाता है। लेकिन जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपेक्षा के कारण आज तक जिला मुख्यालय के लोग भी इसके संबंध में बहुत अधिक नहीं जानते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार शिव पहाड़ी गुफा में सौ वर्षों से अधिक समय से पूजा पाठ किया जा रहा है।
IMG-20200610-WA0016 महाशिवरात्रि पर्व पर शिव पहाड़ी गुफा पर जुटे श्रद्धालु
शिव पहाडी गुफा पर्यटन विभाग की नजरों से ओझल है। विभाग की नजर इस अदभुत गुफा पर पड़े तो भवनाथपुर का यह विचित्र ऐतिहासिक गुफा मानचित्र पर भी आ सकता है। विशाल चट्टानों को एक दूसरे पर टिके होने के कारण अंदर में गुफा का रास्ता करीब 150 फिट तक जाता है। आगे का रास्ता अति कठिन होने के कारण लोग नहीं जा पाते। गुफा में एक काशी करवट नामक स्थान भी है। जहां पर सूर्य की सीधी रोशनी पहुंचती है। बताया जाता है की गुफा की तलहटी से एक संकरी गुफा आगे की ओर गई है।
लेकिन अत्यधिक संकरा होने के कारण आज तक इसमें कोई भी प्रवेश नहीं कर सका है। लोगों का कहना है कि यह गुफा बिहार के रोहतास जिला के गुप्ता धाम में जाकर मिलती है। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वही क्षेत्र के लोग गुफा के अंदर स्थित शिव लिंग के पास अनेक अवसरों पर अखण्ड कीर्तन का कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं। प्रकृति द्वारा प्रदत्त इस गुफा में पर्यटन के लिहाज से काफी कुछ है, बस इसे संवारने की आवश्यकता है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play