खरौंधी(गढ़वा) : खरौंधी प्रखंड के राजी पंचायत में कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के बावजूद बैंक के मुख्य द्वार पर भारी संख्या में लोगों का भीड़ लग रही है। बैंक के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही हो रहा है। एक ओर कोरोना का दुष्प्रभाव स्पष्ट हो रहा है वहीं बैंककर्मियों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है।