whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27243282
Loading...


प्रशासन के नाक के नीचे केतार में चल रहा है, अवैध शराब का कारोबार

location_on केतार access_time 17-Aug-20, 10:14 AM visibility 723
Share



प्रशासन के नाक के नीचे केतार में चल रहा है, अवैध शराब का कारोबार


योगेंद्र विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



केतार : झारखंड सरकार अवैध शराब के कारोबार एवं कोरोना संकट से उबरने के लिए पूरा प्रशासनिक महकमा पर दबाव बनाए हुए है। इसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं। आए दिन अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ गढ़वा जिला पुलिस एवं आबकारी विभाग के प्रयास से हो रहा है, मगर केतार प्रखंड की हालत कुछ इससे इतर है। यहां तो हालत यह है कि केतार बाजार में ही प्रशासन के नाक के नीचे उत्क्रमित मध्य विद्यालय के आसपास करीब आधा दर्जन अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। विश्वास नहीं तो, तस्वीर को देख लें अथवा आप खुद वहां पहुंच कर देख लें। जिस केतार में कोरोना संक्रमितों की संख्या मुख्यालय में ही आधा दर्जन के करीब हो वहां पर शाम ढलते ही शराब के अड्डों पर लोगों का आना जाना लगा रहे, तो ऐसे में इस अवैध शराब के कारोबार से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है।
हमारा यह खबर का आधार भी यही है। उक्त शराब के अड्डे से एक पड़ोसी ने हमें तस्वीर भेज कर अनुरोध किया है कि इस अवैध शराब के कारोबार के कारण उन लोगों के ऊपर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। क्योंकि इन अवैध शराब के अड्डों पर संक्रमित इलाके के लोग काफी संख्या में शराब पीने आए दिन आ रहे हैं, जिनसे उन लोगों के ऊपर भी कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना है। अवैध शराब कारोबारी के पड़ोसी होने के नाते चिंता जाहिर करना लाजिमी भी है। मगर प्रशासन है कि इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों की माने, तो यहां दिन के उजाले में भी शराब का अड्डा, चाय- नाश्ता की दुकान की तरह आराम से चलता रहता है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play