गढ़वा : झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई, गढ़वा की बैठक रविवार को बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा के प्रांगण में संपन्न हुआ। बैठक में रंका प्रखंड इकाई का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से रविंद्र कुमार धर दुबे को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।
विजय प्रसाद की अध्यक्षता एवं चुनाव पर्यवेक्षक रविंद्र कुमार चौबे की देखरेख में आयोजित चुनाव में रविंद्र कुमार धर दुबे को प्रखंड अध्यक्ष समेत विनोद कुमार राम प्रखंड सचिव, रामचंद्र उरांव को कोषाध्यक्ष जबकि तनवीर आलम को उपाध्यक्ष के पद मनोनित किया गया।
बैठक में उपस्थित प्रदेश महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने नव चयनित संघ के प्रतिनिधियों को बधाई दी और कहा कि सेवा संपुष्टि एवं अंतर जिला स्थानांतरण के लिए जिस हद तक संगठन को जाना पड़ेगा संगठन उसकी तैयारी कर रहा है।
कहा कि 5 वर्ष से लंबित सेवा संपुष्टि को लेकर 2015-16 बैच के नियुक्त शिक्षकों में घोर निराशा है। बार-बार आग्रह किए जाने के बावजूद अधिकारियों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाया जाना खेदजनक है। पूर्व से ही संघ द्वारा ऑनलाइन आंदोलन चलाया जा रहा है। अगली कड़ी में संगठन को विस्तार देते हुए सड़क पर उतर कर आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
बैठक में विजय कुमार शर्मा, कुमारी कल्पना, कृष्ण मुरारी चौधरी, विजय प्रसाद, नवीन कुमार चौबे, देवानंद पाल, प्रभु दयाल प्रजापति, राजेश कुमार पांडे, ओम प्रकाश, रामकुमार, दीनानाथ समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।